ऑपरेशन में पेट से निकली 30 कीलें, 1 पेचकस और एक लोहे का सरिया, देख डॉक्टरों के उड़े होश

By: Pinki Mon, 05 Oct 2020 11:10:30

ऑपरेशन में पेट से निकली 30 कीलें, 1 पेचकस और एक लोहे का सरिया, देख डॉक्टरों के उड़े होश

यूपी के उन्नाव जिले में रविवार को एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पेट दर्द से परेशान एक युवक चन्द्र कुसुम हॉस्पिटल में आया। डॉक्टर ने जब उसका चेकअप किया और रिपोर्ट देखी तो ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों के होश उड़ गए। डॉक्टरों को पेट में लोहे की कीलें और पेचकस दिखाई दे रहे थे। जिसके बाद डॉक्टरों ने इमरजेंसी में ऑपरेशन थिएटर तैयार करके तुरंत ऑपरेशन की तैयारी की। 3 घंटे चले ऑपरेशन में पेट से जो सामान निकला उसको देख डॉक्टरों के होश उड़ गए। पेट से लोहे की 30 कीलें, 1 पेचकस और एक लोहे का सरिया निकला जिसका वजन करीब 300 ग्राम था। ऑपरेशन के बाद लड़का सुरक्षित है। युवक का नाम करण है।

uttar pradesh,iron stuff,stomach,surgery,news ,यूपी,ऑपरेशन में पेट से निकली 30 कीलें, 1 पेचकस और एक लोहे का सरिया

करण की मां ने कही ये बात

करण की मां ने बताया कि पिछले दो महीने से बेटे के पेट में दर्द हो रहा था जिसके चलते उन्होंने अपने लड़के को कानपुर सहित उन्नाव में कई डॉक्टरों दिखाया था लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। दर्द बराबर हो ही रहा था लेकिन जब चन्द्र कुसुम हॉस्पिटल लाई तो डॉक्टरों के अनुसार कार्य किया और ऑपरेशन भी हुआ। अब लड़का सुरक्षित है और इस अस्पताल में आने के बाद से लड़के को कोई समस्या नहीं है, इसीलिए डॉक्टरों को भगवान का भी रूप कहा गया है।

uttar pradesh,iron stuff,stomach,surgery,news ,यूपी,ऑपरेशन में पेट से निकली 30 कीलें, 1 पेचकस और एक लोहे का सरिया

पेट से निकले 36 आइटम

डॉक्टर संतोष कुमार ने बताया कि यह बहुत कठिन ऑपरेशन था। इसमें बहुत ही लंबी सर्जरी चली और बहुत अच्छी टीमों द्वारा पवन सिंह और डॉक्टर आशीष पुरी, राधा रमन अवस्थी, संतोष और सर्वेश और सब लोगों ने मिलकर संयोग से बड़ी मुश्किल एक-एक करके बड़ी सावधानी से निकाली। पेट में एक पेचकस, एक सरिया और बाकी कीलें निकलीं और करीब पांच-छह छोटी-छोटी सुई निकलीं जिससे धागा सिला जाता है। छोटे बड़े मिलाकर 36 आइटम निकले जिनका वजन तकरीबन 300 ग्राम के आसपास था।

ये भी पढ़े :

# PF Account से अब भी निकाल सकते हैं एडवांस पैसे, प्रोसेस जानने के लिए क्लिक करे

# महिलाओं के मुकाबले ज्‍यादा देर तक खाते हैं भारतीय पुरुष, सोने में औरतें आगे: सर्वे

# जुलाई तक सिर्फ 20% भारतीयों को ही मिल पाएगी कोरोना वैक्‍सीन, सबसे पहले इन लोगों को लगेगा टीका

# उत्तर प्रदेश / तीन पैरों वाले बच्चे ने लिया जन्म, लोग मान रहे दैवीय रूप, चढ़ाने लगे चढ़ावा

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com